Bhojpuri Song: खेसारी लाल का ‘लागेलू जहर' गाने में दिखा जहरी अंदाज, श्वेता मेहरा की कातिल अदाओं से फैंस हुए मदहोश
Khesari Lal Video Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के भोजपुरी गाने ‘लागेलु जहर’ का नशा अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने में खेसारी लाल का जहरीला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 11 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज और श्वेता मेहरा की कातिल अदाओं ने फैंस पर ऐसा जादू किया है कि इस गाने को बार-बार देख रहे हैं।
खेसारी लाल आजकल यूट्यूब पर बड़े-बड़े धमाके कर रहे हैं। उनके मई महीने में गाए गए कई गाने ट्रेंड कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में 3 जून और 6 जून को खेसारी लाल के दो बड़े गाने भी रिलीज हो चुके हैं। नए गानों के साथ खेसारी लाल के पुराने गाने भी अब ट्रेंड करने लगे हैं।
भोजपुरी गाना ‘लागेलु जहर' इंटरनेट पर कर रहा है ट्रेंड
खेसारी लाल और श्वेता मेहरा फिल्माया गया ‘लागेलु जहर' भोजपुरी गाना इंटरनेट और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल का धांसू अंदाज फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। श्वेता मेहरा का स्टाइलिश डांस का कातिल अदाएं भी दर्शकों को मदहोश कर रही हैं। गाने के लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक आजाद सिंह और विवेक सिंह ने दिया है। गाने में शिल्पी राज की आवाज को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
भोजपुरी गाने ‘लागेलु जहर' की तारीख में यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में अब तक 49 हजार लोग कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर्स नाम गाने की तारीफ में लिखा, ‘वाह क्या गाना है कोई जवाब नहीं ईस गाना के लिए स्पेशल धन्यवाद बड़े भाई आजाद सिंह और विवेक जी'।
वहीं एक अन्य यूजर्स लिखते हैं, ‘हमेशा अपनी मीठे स्वर से दिल खुश कर देते है खेसारी जी। यह मिठास बना रहे। जय हो ! भोजपुरी और भोजपुरी इंडस्ट्री का हर ख्वाब पूरा करने की कोशिश कर रहे है खेसारी लाल यादव। लव यू सो मच सर'। इस भोजपुरी गाने को सुनने और देखने वालों की संख्या में यूट्यूब पर लगातार इजाफा हो रहा है।