Khesari Lal New Song Out: खेसारी लाल और शिल्पी राज के नए गाने ‘कमरिया में पीर' ने मार्केट में आते ही उड़ाया गर्दा, भोजपुरिया स्टार का दिखाई दिया धमाकेदार अंदाज
Khesari Lal And Shilpi Raj New Song Released: भोजपुरी संगीत जगत के दो बेहतरीन फनकार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Shilpi Raj new song) की आवाज में आज 25 अगस्त को नए गाने ‘कमरिया में पीर' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है। इस गाने करोड़ों दिलों पर राज करने वाले भोजपुरिया स्टार खेसारी लाल यादव धमाकेदार अंदाज में दिखाई दिए हैं। गाने में खेसारी लाल (Khesari Lal new song) का यह अंदाज भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे का समय बिता है और यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं।
यूट्यूब पर इस गाने के व्यूज की संख्या में आंखों के सामने देखते ही देखते बदलाव हो रहा है। इस गाने (New Bhojpuri song 2025) को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और नेहा गिरी पर फिल्माया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नीलम गिरी (Khesari Lal and Neelam Giri new video song) अपनी कमसिन अदाओं से फैंस पर जादू भी खेलती हुई नजर आ रही है। ‘कमरिया में पीर' गाने (New Bhojpuri song) में खेसारी लाल के धमाकेदार अंदाज को देखकर फैंस गदगद नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी संगीत प्रेमियों द्वारा इस गाने में खेसारी लाल के अंदाज की खूब तारीफ भी की जा रही है।
‘कमरिया में पीर' भोजपुरी गाने (New Bhojpuri Song) में नेहा गिरी ने अपनी कमसिन अदाओं से लूटा फैंस का दिल
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) और शिल्पी राज की आवाज में स्वरबद्ध नए भोजपुरी गाने (New Bhojpuri Song) ‘कमरिया में पीर' में नीलम गिरी (Neelam Giri Video song) ने अपनी कमसिन अदाओं से खूब जलवा बिखेरा है। इस गाने में खेसारी के साथ नीलम गिरी की जोड़ी भोजपुरी संगीत प्रेमियों को काफी पसंद आ रही है। नीलम गिरी ‘कमरिया में पीर' गाने में अपने जबरदस्त डांस स्टाइल और मनमोहक अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया है। खेसारी और शिल्पी (Shilpi Raj) की आवाज में बने इस गाने को मधुकर आनंद ने दिल को छू लेने वाले संगीत से सजाया है।
यूट्यूब पर खेसारी लाल और नीलम गिरी (Neelam Giri Bhojpuri star) के बेहतरीन गाने को लोगों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है और कुछ ही घंटे में 52 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। ‘कमरिया में पीर' गाने (Bhojpuri song) की तारीफ में एक यूजर्स रवि यादव ने यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे यादव जी, बेहतरीन गाना'।
वहीं एक अन्य यूजर्स अंकित तिवारी लिखते हैं ‘बहुत ही अच्छा गाना है बार-बार सुनने को मजबूर कर रहा है, सुपर डुपर सॉन्ग रॉकस्टार'। पाठकों को बता दें कि खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में स्वरबद्ध इस गाने (Khesari Lal and Shilpi Raj new song) की तारीफ में कुछ ही घंटे में 12 हजार से अधिक लोग कमेंट्स कर चुके हैं।