New Bhojpuri Song: खेसारी लाल के नए गाने ‘नथुनिया 2' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, ट्रेंडिंग लिस्ट में हुआ शुमार
Khesari Lal New Song: भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार के नाम से पहचाने जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के फैंस का नए गाने का इंतजार आज खत्म हो गया है। आज 23 जून को सुबह 7:00 बजे खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना (New Bhojpuri song) ‘नथुनिया 2' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।
इस गाने ने ‘सरगम भोजपुरी हम' यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही धमाल बचाना शुरू कर दिया है। ‘नथुनिया 2' भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) रिलीज होने के घंटे भर में यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। वर्तमान में यह गाना ट्रेडिंग लिस्ट में 13वें नंबर पर चल रहा है। बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने का फैंस द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह (Daisy Shah) ने दिखाई अपनी बेहतरीन अदाकारी
खेसारी लाल यादव के नए गाने (Khesari Lal new song) ‘नथुनिया 2' को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यह भोजपुरी गाना खेसारी लाल यादव और बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह पर फिल्माया गया है। डेजी शाह (Daisy Shah) ने इस गाने में अपनी बेहतरीन अधिकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार डेजी शाह और भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की जोड़ी को इस गाने में दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर ‘नथुनिया 2' गाने के व्यूज में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी हो रही है। फैंस का मानना है कि जल्द ही यह गाना यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेड करते हुए दिखाई देगा।
‘नथुनिया 2' गाने में खेसारी लाल दिखाई दिए पूरी बॉडी पर टैटू के साथ
भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘नथुनिया 2' में खेसारी लाल यादव का फैंस को अलग ही रूप देखने को मिला है। इस गाने में खेसारी लाल यादव अपने पूरे शरीर पर टैटू गुदवाए हुए दिखाई दे रहे हैं। खेसारी की बाहों पर बने हुए टैटू उन्हें अलग ही पहचान दे रहे हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की इस गाने में बॉलीवुड सुपरस्टार डेजी शाह के साथ गजब की कैमिस्ट्री देखने को मिली है।
यूट्यूब चैनल ‘सरगम भोजपुरी हम' पर गाने को लेकर लिखा गया, “नथुनिया" गाने की सफलता के बाद, अब "नथुनिया 2" ले के आ गइल बा बवाल! ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और बॉलीवुड सुपरस्टार डेज़ी शाह की धमाकेदार जोड़ी अब भोजपुरिया अंदाज़ में कर रही बा आगाज़! इस गाने को म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है और कोरियोग्राफी रोहित शेट्टी ने की है। गाने को यूट्यूब पर पहले 3 घंटे में ही 40 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।