Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने शिल्पी राज की कमरिया पर जमकर चलाएं भाले, देखें वीडियो
Viral Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज की जोड़ी का एक खूबसूरत भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) लोगों पर कहर भरपा रहा है। इस गाने खेसारी लाल शिल्पी राज की कमरिया पर खूब भाले चलाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के बोल भी ‘कमरिया पे भाला चली' दिए गए हैं। इस खूबसूरत गाने को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।
शिल्पी राज और खेसारी लाल की आवाज में गाया गया यह गाना आज भी इंटरनेट पर छाया हुआ है।
इस गाने की पापुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आपको बिहार में यह गाना लगभग हर शादी में बजता हुआ सुनाई दे जाएगा। गाने में खेसारी लाल का देसी अंदाज और शिल्पी राज की सुरीली आवाज को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।
यूट्यूब पर देखा जा चुका है 98 मिलियन से अधिक बार
खेसारी लाल और शिल्पी राज की दमदार गाने (Bhojpuri Song) को यूट्यूब पर 98 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल के फैंस का मानना है कि इस गाने को चाहे जितनी बार देख लें मन ही नहीं भरता है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 3 लाख के लगभग लाइक मिल चुके हैं।
गाने के व्यूज में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। यह गाना बिहार के साथ मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, रतलाम, (Ratlam) इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित उत्तरी भारत और मध्य भारत में भी खूब सुना जा रहा है।
तरुण यादव ने लिखे हैं ‘कमरिया पे भाला चली' गाने के लिरिक्स
भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में खूबसूरत गाने ‘कमरिया पे भाला चली' के तरुण यादव द्वारा लिखे गए लिरिक्स भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
तरुण यादव आजकल लिरिक्स लिखने के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। इस गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा द्वारा दिया गया है।
‘कमरिया पे भाला चली' गाने ने खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के करोड़ों फैंस का दिल खुश कर दिया है। यह गाना भोजपुरी को पसंद करने वाले दूसरे देशों में भी खूब सुना जा रहा है। गाने को सुनकर लोग शिल्पी राज की सुरीली आवाज की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।