'टूटी खटिया आज के रतिया' गाने पर खेसारी लाल ने किया रानी चटर्जी के साथ बेजोड़ रोमांस, देखें video
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाती है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टरों के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। रानी का बोल्ड अंदाज और जबरदस्त एक्टिंग स्टाइल लोगों को बेहद पसंद आता है। आजकल रानी चटर्जी का एक गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ रानी चटर्जी का बोल्ड अंदाज दिख रहा है।
खेसारी लाल यादव के साथ उनका एक रोमांटिक सांग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।'टूटी खटिया आज के रतिया' गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने गाया है। इस गाने में रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत दिख रही है।
गाने में रानी चटर्जी ब्लू साड़ी पहन कर जबरदस्त डांस कर रही हैं। दूसरी और खेसारी लाल यादव भी कुछ कम नहीं है, उन्होंने भी अपने दमदार डांस से लोगों का दिल जीत रहे है।
इस गाने में खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। मेकर्स ने इसमें बोल्डनेस का तड़का भी लगाया है। दोनों का रोमांस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
रानी चटर्जी और खेसारी लाल का यह गाना भले ही पुराना है लेकिन लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अभी तक इस पर 50 मिलियन से अधिक व्यूज जा चुका है। यह खूबसूरत गाना लोगों के दिलों को जीत रहा है। आप देख सकते हैं कि इस गाने पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
लोगों को पसंद आता है खेसारी लाल का अंदाज
खेसारी लाल यादव का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। उन्होंने आज तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खेसारी लाल यादव अपने सिंगिंग से भी लोगों को इंप्रेस करते हैं।