Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने अर्शिया अर्शी के साथ मचाया धमाल, भोजपुरी गाना ‘नथुनिया' पहुंचा 500 मिलियन पार
Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी गाने ‘नथुनिया' में अर्शिया अर्शी के साथ खूब धमाल मचाया है। खेसारी लाल और अर्शिया अर्शी पर फिल्माया गया यह गाना यूट्यूब पर 500 मिलियन पार पहुंच चुका है। भोजपुरी भाषा का यह गाना अब भी यूट्यूब पर जमकर बवाल काट रहा है। खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी का यह रोमांटिक गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना यूट्यूब पर 2 मई 2022 को रिलीज किया गया था।
इसे अब तक 51 करोड़ 7 लाख 75 हजार 570 लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने ने लोकप्रियता के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह गाना आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
भोजपुरी गाने नथुनिया को यूट्यूब पर अब तक मिल चुके हैं 26 लाख से अधिक लाइक
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में गाया गया सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘नथुनिया' यूट्यूब पर जमकर बवाल काट रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 51 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं और 26 लाख से अधिक लाइक भी मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इस गाने पर अब तक यूट्यूब पर 140000 लोग कमेंट कर चुके हैं। आजकल कई ऐसे सिंगर हैं जिनको नए गाने पर इतने व्यूज नहीं मिलते जितने खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में गाए गए ‘नथुनिया' गाने को लाइक मिले हैं।
कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं ‘नथुनिया' गाने के लिरिक्स
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में गए गए सुपरहिट भोजपुरी गाने ‘नथुनिया' के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी द्वारा लिखे गए हैं। इस गाने का म्यूजिक भी कृष्णा बेदर्दी ने ही बनाया है। खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी पर फिल्माया गया यह भोजपुरी गाना बिहार के साथ देश के अंदर राज्यों में भी खूब पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को एडिट पंकज शाह द्वारा किया गया है। गाने में कोरियोग्राफर का काम प्रेम भादू और भिकराम पासवान द्वारा किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के बेबाक अंदाज को देखकर लोग काफी प्रसन्न हो रहे हैं। नथुनिया गाने पर लड़कियों द्वारा भी खूब शॉर्ट वीडियो बनाए जा रहे हैं।