Movie prime

Bhojpuri: खेसारी लाल और शिल्पी राज का ‘लटक जईब' गाना पहुंचा 92 मिलियन पार, आकांक्षा पुरी की उम्दा अदाकारी ने जीता दिल

 

Khesari Lal and Shilpi Raj Song: भोजपुरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके खेसारी लाल और शिल्पी राज का ‘लटक जईब' गाना यूट्यूब पर 92 मिलियन क्रॉस कर गया है। भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘लटक जईब' 9 नवंबर 2024 को रिलीज किया गया था। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 92 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल और शिल्पी राज की इस गाने (khesari Lal and Shilpi Raj song) में आवाज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गाने के व्यूज में जिस प्रकार से लगातार इजाफा हो रहा है उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही यह गाना 100 मिलियन की कैटेगरी में शामिल हो जाएगा। 

आकांक्षा पुरी की उम्दा अदाकारी का फैंस पर चला जमकर जादू

भोजपुरी गाने ‘लटक जईब' को खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी की जोड़ी पर फिल्माया गया है।  इस गाने में आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने अपनी उम्दा अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया है। भोजपुरी भाषा के ‘लटक जईब' गाने को देखकर फैंस आकांक्षा पुरी की खुब तारीफ कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी द्वारा लिखे गए हैं और इसके म्यूजिक डायरेक्टर विनय विनायक हैं। खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी पर फिल्माए गए ‘लटक जईब' गाने को युवाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री दर्शकों को आई पसंद

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पूरी पर फिल्माए गए ‘लटक जईब' गाने को 7 महीने बाद भी दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बारिश में किए गए खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी (khesari Lal and Akanksha Puri) के डांस को युवाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लोकप्रियता के मामले में यह जोड़ी  भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में शुमार हो गई है। शिल्पी राज की सुरीली आवाज और आकांक्षा पुरी के उम्दा अभिनय के चलते ‘लटक जईब' गाने के व्यूज में लगातार इजाफा हो रहा है।