Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के ‘चार बजे भोर में' गाने ने मचाया धमाल, देखें वीडियो
Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में एक भोजपुरी गाना ‘चार बजे भोर में' इस समय खूब धमाल मचा रहा है। ‘चार बजे भोर में' एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है जो खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में गाया गया है। इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का रोमांटिक अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। उनकी केमिस्ट्री और रोमांस भरे गाने हर बार दिल जीत लेते हैं।
खेसारी अब तक लगभग 80 फिल्मों में काम कर चुके हैं, और भोजपुरी भाषा में 5000 गीतों में गायक के रूप में प्रदर्शन किया है। खेसारी लाल भोजपुरी के अलावा हिंदी, अवधी और हरियाणवी भाषाओं में भी काम कर चुके हैं।
आर्य शर्मा ने दिया है ‘चार बजे भोर में' गाने को म्यूजिक
खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में गाए गए भोजपुरी गाने ‘चार बजे भोर में' को म्यूजिक आर्य शर्मा द्वारा दिया गया है। आर्य शर्मा का म्यूजिक इस गाने में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं।
यह गाना भोजपुरी एल्बम “राउडी इंस्पेक्टर" से लिया गया है। गाना में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी अभिनेत्री की ऑन स्क्रीन फैंस को खूब पसंद आ रही है।