Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के नए गाने ‘अहिरान' ने मचाया धमाल, देखें वीडियो
Khesari Lal Shilpi Raj New Song: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए मई का महीना कमाल का रहा है। इस महीने में एक से बढ़कर एक धमाकेदार भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) रिलीज किए गए हैं। दर्शकों के मनोरंजन के लिए यह महीना कमाल का रहा है। अब हाल ही में 21 मई को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का 'अहिरान' गाना रिलीज होने के बाद खूब धमाल बचा रहा है।
भोजपुरी संगीत प्रेमियों का इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है। जिसके चलते इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 56 लाख के लगभग लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल के साथ इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) और चाहत नजर आ रही हैं। यह गाना 6 दिन बाद भी यूट्यूब पर 78वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
खेसारी लाल यादव के ‘अहिरान' गाने को पब्लिक का मिल रहा है बेशुमार प्यार
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Khesari Lal and Shilpi Raj song) की आवाज में गाए गए 'अहिरान' गाने को पब्लिक का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘अग्निपरीक्षा' का है। पब्लिक के अलावा गाने को देखकर फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित ने भी इस भोजपुरी गाने और खेसारी की खुब तारीफ की है। इस गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है और लिरिक्स विशाल भारती द्वारा लिखी गए हैं।
गाने को यूट्यूब पर मिल चुके हैं 3 लाख से अधिक लाइक
खेसारी लाल और शिल्पी राज के ‘अहिरान' गाने को यूट्यूब पर अब तक 3 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं और 71 हजार से अधिक लोग यूट्यूब पर कमेंट भी कर चुके हैं। एक यूजर ने यूट्यूब कमेंट बॉक्स में लिखा है, ‘ओ भाई ऐसा जहर सिंगर मिलेगा.. .... जो हर गाने में अलग-अलग आवाज देता है.. और इनका गाना और आवाज सुनते ही mind fresh हो जाता है यार'।
वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा, में ब्राह्मण समाज का लड़का हूं लेकिन फिर भी खेसारी भईया का अहिरान गाना अभी तक 10 बार सुन चुका हूं। फैंस का मानना है कि जिस हिसाब से यह गाना लोकप्रिय होता जा रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही 10 मिलियन पार कर लेगा।