Movie prime

Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के ‘मुरब्बा' गाने ने उठाया गर्दा, दिव्या रलहान ने मनमोहक अदाओं से ढ़ाया सितम 

 

Khesari Lal and Shilpi Raj Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का ‘मुरब्बा' गाना लोगों को पसंद आ रहा है। यह भोजपुरी गाना इन दिनों इंटरनेट पर जमकर गर्दा उठा रहा है। भोजपुरी संगीत (Bhojpuri music) को पसंद करने वाले करोड़ों लोगों द्वारा खेसारी लाल का यह गाना बार-बार देखा जा रहा था। भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन खेसारी लाल (Khesari Lal) अपने फैंस के लिए अब 1 महीने में 7 से 8 गाने निकाल रहे हैं। मई महीने में खेसारी लाल ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। इनमें से कुछ गाने तो 10 मिलियन के पर भी पहुंच चुके हैं। नए गानों के साथ-साथ खेसारी लाल के पुराने गाने भी इन दोनों को वायरल हो रहे हैं। पुराने गानों में से एक ‘मुरब्बा' भी इंटरनेट पर जमकर गर्दा उठा रहा है। 

यूट्यूब पर पहुंचा ‘मुरब्बा' गाना 50 मिलियन पार

खेसारी लाल और शिल्पी राज (Shilpi Raj) की आवाज में 24 मई को यूट्यूब पर रिलीज हुए ‘मुरब्बा' गाने को अब तक 50 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को युवाओं के साथ बड़ी उम्र वाले लोगों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। यह भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) बिहार के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश झारखंड, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों में लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। 

दिव्या रलहान (DIVYA RALHAN) ने मनमोहक अदाओं से फंस पर ढ़ाया सितम

भोजपुरी गाना ‘मुरब्बा' खेसारी लाल यादव और दिव्या रलहान (DIVYA RALHAN) पर फिल्माया गया है। दिव्या रलहान ने इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में अपनी मनमोहक अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया है। गाने में उनकी कातिल अदाओं और बेहतरीन डांस का कोंबो पैक देखने को मिला है। गाने को देखकर लोग खेसारी लाल और दिव्या रलहान के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 5 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं और 5 लाख की लगभग लाइक मिल चुके हैं। गाने को प्रोड्यूस अभय पांडे ने किया है।