Bhojpuri song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के ‘दरद उठेला' भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल, देखें वीडियो
Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत की दुनिया में कई ऐसे गाने जो समय के साथ पुराने होने पर भी वायरस होते रहते हैं। ये गाने पुराने होने के बाद भी लोगों की पहली पसंद बने रहते हैं। ऐसा ही एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) खेसारी लाल और शिल्पी राज का है जो इन दोनों को दमन मचा रहा है। इस जोड़ी की आवाज में भोजपुरी भाषा का ‘दरद उठेला' गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि यह गाना पुराना है लेकिन अब भी खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को देखने और सुनने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 8 करोड़ के लगभग व्यूज़ मिल चुके हैं।
खेसारी लाल और रक्षा गुप्ता की नोंक-झोंक दर्शकों को आई पसंद
इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और भोजपुरी अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की नोंक-झोंक दिखाई गई है, दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गाने की आवाज खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने दी है। गाने में मरुन कलर की साड़ी में रक्षा गुप्ता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने की लिरिक्स प्रकाश परदेसी द्वारा लिखे गए हैं जो एक पति-पत्नी के बीच रोमांटिक झगड़े को दर्शाते हैं। खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज का जादू और रक्षा गुप्ता की सुंदरता का क्रेज अब भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
‘दरद उठेला' भोजपुरी गाने को यूट्यूब पर मिल चुके हैं 8 करोड़ के लगभग व्यूज़
शिल्पी राज और खेसारी लाल की खूबसूरत आवाज में गाए गए ‘दरद उठेला' गाने को यूट्यूब पर अब तक लगभग 8 करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस गाने को 9 सितंबर 2021 को ‘Faltu Entertainment' नमक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और अब तक 4 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाने को देखने को सुनने वालों की संख्या में अब भी लगातार इजाफा हो रहा है। लोग गाने को देखकर खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता की खूब तारीफ कर रहे हैं।