Bhojpuri song: खेसारी लाल और नेहा राज के शीतलहरी गाने ने मचाया धमाल, देखें वीडियो
Bhojpuri song: खेसारी लाल और नेहा राज की जोड़ी अपने फैंस को शीतलहरी भोजपुरी गाने के रूप में एक बड़ा तोहफा दिया है। खेसारी और नेहा की आवाज में यह गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) खेसारी लाल यादव के अपर लेवल के रोमांस से भी दर्शक रूबरू हुए हैं। वैसे तो खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। लेकिन इस गाने का खुमार दर्शकों पर अलग ही दिखाई दे रहा है। गाने में नेहा राज (Neha Raj) की सुरीली आवाज और खेसारी लाल यादव के बेबाक अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
गाने को दर्शकों का मिल रहा है दिल खोल कर प्यार
खेसारी लाल यादव और नेहा राज की आवाज में गाए गए ‘शीतलहरी' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को दर्शकों का दिल खोल कर प्यार मिल रहा है। यह गाना इन दिनों इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है। गाने को सर्दी के मौसम में चलने वाली शीत लहरों पर बनाया गया है।
‘शीतलहरी' गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है और लिरिक्स अखिलेश कश्यप द्वारा लिखे गए हैं। 26 दिसंबर 2024 को किया गया था और अब तक 76 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण उनकी आवाज में यूट्यूब पर अपलोड होने वाले नए गाने एक ही दिन में मिलननों में पहुंच जाते हैं।
इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के कुछ गाने दो यूट्यूब पर 400 मिलियन पर भी हो चुके हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे सिंगर बन चुके हैं जिनकी आवाज को देश के हर कोने में सुना जाने लगा है। खेसारी और नेहा राज की हिट जोड़ी के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को उत्तरी भारत के लोगों द्वारा सबसे अधिक देखा जा रहा है।