Bhojpuri Song: खेसारी लाल और खुशी कक्कड़ के ‘हरमुनिया' गाने ने उठाया गर्दा, यूट्यूब पर देख चुके हैं 4 करोड़ से अधिक लोग
Khesari Lal Song: खेसारी लाल और खुशी कक्कड़ की आवाज में भोजपुरी गाना ‘हरमुनिया' जमकर गर्दा उठा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। खुशी कद की सुरीली आवाज और खेसारी का दमदार डांस दर्शकों के दिलों को भा गया है। भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘हरमुनिया' के व्युज भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह गाना भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और श्रुति राव पर फिल्माया गया है। खेसारी लाल यादव के फेम और श्रुति राव (Shruti Rao) के ग्लैमर ने इस गाने में खूब धमाल बचाया है।
‘हरमुनिया' गाने को यूट्यूब पर मिल चुके हैं 4 करोड़ से अधिक व्यूज
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ (Khushi Kakkar) की आवाज में खूबसूरत भोजपुरी गाने ‘हरमुनिया' (Harmuniya) को यूट्यूब पर अब तक 4 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना 12 जनवरी 2025 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और अब तक 3 लाख 73 हजार से अधिक लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।
गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। बेहतरीन भोजपुरी कलाकार और दमदार आवाज के धनी खेसारी लाल यादव के ‘हरमुनिया' गाने की दर्शकों द्वारा जमकर तारीफ भी की जा रही है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) की तारीफ में लगभग 70 हजार से अधिक यूजर्स कमेंट कर चुके हैं।
एक यूजर्स ने लिखा, ‘भोजपुरी इंडस्टी में एक ऐसा कलाकार है साल में एक से दो गाने ऐसे दे देता है जो शायद साल भर जितनी भी भोजपुरी गाने सारे कलाकार गाते हैं उन सब गानों पर भारी पड़ जाता है। उदाहरण के तौर पर लीची लेल, कोको कोला, हरमुनिया, लहंगा लखनऊवा, उदाहरण बहुत है'।
वहीं एक अन्य यूजर्स लिखते हैं, ‘उस मां को कोटि कोटि नमन है जो कि ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव जैसे महान पुत्र को जन्म दिया जिनके अवाज भारत ही नहीं बल्कि पूरा दुनिया पसंद करती है'।