Movie prime

Bhojpuri Video Song: खेसारी ने यामिनी सिंह के साथ गोदाम किया गरम, कमसिन भोजपुरी अदाकारा ने उड़ाई रातों की नींद

 

Garam Godam Video Song: खेसारी लाल और नेहा राज की आवाज में कमसिन भोजपुरी अदाकारा यामिनी सिंह के कमर-तोड़ डांस वाला वीडियो सॉन्ग इन दिनों बार-बार देखा जा रहा है। इस गाने में यामिनी सिंह ने अपने धमाकेदार डांस से लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। खेसारी लाल और यामिनी सिंह के कोंबो पैक वाले इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) का नाम ‘गरम गोदाम' रखा गया है। 

पिछले कुछ सालों की बात करें तो खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता में बंपर

बढ़ोतरी देखी गई है। उनके नए गानों के साथ-साथ पुराने गाने भी लोगों द्वारा अब सर्च किए जा रहे हैं। खेसारी के पुराने हिट गानों में से एक ‘गरम गोदाम' भी इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। 

कमसिन भोजपुरी अदाकारा यामिनी सिंह (Yamini Singh) ने अपनी कातिल अदाओं से जमकर उड़ाया गर्दा 

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘गरम गोदाम' में कमसिन भोजपुरी अदाकारा यामिनी सिंह ने अपनी कातिल अदाओं और लाजवाब डांस से जमकर गर्दा उड़ाया है। यामिनी सिंह के तीखी नजरों के वार और बेहतरीन डांस ने फैंस की रातों की नींद हराम कर दी है। दर्शक इस गाने को देखकर खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह (Khesari Lal Yadav and Yamini Singh video song) की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 70 लाख के लगभग लोग देख चुके हैं और 5 लाख से अधिक लाइक भी आ चुके हैं। 

भागीरथ पाठक के लिरिक्स ने फैंस का जीता दिल 

खेसारी लाल (Khesari Lal) और यामिनी सिंह पर फिल्माए गए ‘गरम गोदाम' भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) के लिरिक्स भागीरथ पाठक द्वारा लिखे गए। भागीरथ पाठक के लिरिक्स और खेसारी लाल व यामिनी सिंह के डांस स्टेप्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस गाने पर भोजपुरी म्यूजिक को पसंद करने वाले दर्शकों द्वारा शॉर्ट वीडियो भी खूब बनाए जा रहे हैं। गाने को म्यूजिक शुभम राज ने दिया है और कोरियोग्राफी का काम लकी विश्वकर्मा ने किया है।