Bhojpuri: खेसारी भोजपुरिया क्वीन अक्षरा सिंह के साथ हुए पानी-पानी, गाना पहुंच 106 मिलियन पार
Khesari Lal and Akshara Singh Video Song: भोजपुरिया स्टार खेसारी लाल का ‘पानी पानी' गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में खेसारी भईया अक्षरा सिंह की रोमांटिक अदाओं पर पूरी तरह से फिदा नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए ‘पानी पानी' भोजपुरी गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की मनमोहक अदाओं से दर्शकों का दिल लूट रही हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी को युवाओं द्वारा इस गाने में खूब पसंद किया जा रहा है। इस जोड़ी का जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो वह यूट्यूब पर तहलका मचा देता है। ‘पानी पानी' गाना भी यूट्यूब पर लोगों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है।
खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी का यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें मशहूर रैपर बादशाह भी भोजपुरी भाषा में रैप करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो लोगों को कभी पसंद आ रहा है।
‘पानी पानी' गाने को यूट्यूब पर देख चुके हैं 106 मिलियन से अधिक लोग
खेसारी लाल और अक्षरा सिंह (Khesari Lal and Akshara Singh) की जोड़ी पर फिल्माए गए ‘पानी पानी' गाने को यूट्यूब पर अब तक 106 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस गाने को अब तक लाखों लोग लाइक भी कर चुके हैं और 3 लाख के लगभग कमेंट आ चुके हैं। इस गाने में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के स्टेप्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) बेहद खूबसूरत लग रही है। खेसारी लाल यादव की दमदार एक्टिंग और अक्षरा सिंह के धांसू डांस की बदौलत आज भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।