Movie prime

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने ‘लहंगा लखनऊआ' में खेसारी के देसी अंदाज ने मचाई धूम, देखें वीडियो 

 

Bhojpuri Video song: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाने (Bhojpuri song)  ‘लहंगा लखनऊआ' में देसी अंदाज आजकल फैंस को काफी काफी पसंद आ रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी आवाज और दमदार एक्सप्रेशन  के लिए पहचाने जाने वाले खेसरी लाल यादव का सिक्का भोजपुरी फिल्मी जगत में आजकल खूब चल रहा है। 

खेसारी लाल के फैंस की संख्या लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में पहुंच गई है। जिससे अब इनके लेटेस्ट सॉन्ग के अलावा पुराने गाने भी इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहे हैं। खेसारी लाल का ‘लहंगा लखनऊआ' आजकल लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। खेसारी लाल का साथ दे रही अनीशा पांडे भी अपनी रोमांटिक अदाओं से लोगों पार छाप छोड़ती नजर आ रही हैं।

‘लहंगा लखनऊआ' भोजपुरी गाना यूट्यूब पर पहुंच चुका है 360 मिलियन पार

खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की खूबसूरत आवाज में गाया गया ‘लहंगा लखनऊआ' गाना यूट्यूब पर अब तक 360 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। भोजपुरिया सुपरस्टार खेसारी के म्यूजिक एल्बम के गानों में इनकी आवाज और अभिनय का जादू दर्शकों को हर बार दिल जीत लेता है। इनके भोजपुरी सॉन्ग ‘लहंगा लखनऊआ' ने 2020 में रिलीज  होने के बाद यूट्यूब पर धूम मचा दी थी।

‘लहंगा लखनऊआ' गाने में खेसारी लाल का दिखाई दिया देसी अंदाज

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी गाने ‘लहंगा लखनऊआ' में दर्शकों को देसी अंदाज देखने को मिला है। दरअसल, खेसारी लाल  भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे सितारे हैं जो अपने हर नए गाने में एक नए अवतार के साथ मैदान में उतरते हैं। 

‘लहंगा लखनऊआ' गाने में भी खेसारी लाल का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिला है।
खेसारी के फनी अंदाज और शानदार लिरिक्स के चलते यह गाना 2025 में भी खूब देखा जा रहा है।