Bhojpuri New Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का ‘कलम चबा गईनी' गाना मचा रहा है धमाल, देखें वीडियो
Khesari and Shilpi Raj New Song: खेसारी लाल शिल्पी राज की आवाज भोजपुरी गाना ‘कलम चबा गईनी' का जादू इन दोनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह गाना भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल और डिंपल सिंह पर फिल्माया गया है। खेसारी और शिल्पी राज (Khesari Lal and Shilpi Raj song) की आवाज में गाया गया यह भोजपुरी गाना लोगों द्वारा दिल खोलकर सुना जा है। यह गाना भोजपुरी भाषा में होने के बावजूद देश के हर कोने में सुना और देखा जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री अब बिहार से निकलकर देश के अन्य राज्यों में भी अपने गानों के दम पर पांव पसारने लगी है।
‘कलम चबा गईनी' गाने में खेसारी और डिंपल सिंह का कॉमेडी अंदाज दर्शकों को आया पसंद
भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘कलम चबा गईनी' में खेसारी लाल और डिंपल सिंह का कॉमेडी वाला अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। ‘कलम चबा गईनी' गाने में खेसारी लाल और डिंपल सिंह (Dimple Singh) कॉमेडी भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी खूब धमाल मचा रही है। गाने को यूट्यूब पर 24 जनवरी 2025 को रिलीज किया गया था, लेकिन क्रेज अब भी लोगों में नए गाने जैसा बना हुआ है।
इस गाने में खेसारी लाल की कॉमेडी देखकर फैंस हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। डिंपल सिंह का देसी अंदाज भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 85 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी और शिल्पी राज की जोड़ी पर एक बार फिर लगी हिट गाने देने की मुहर
खेसारी लाल और शिल्पी राज (Khesari Lal and Shilpi Raj) ने अपने भोजपुरी अंदाज में इस गाने के तहत अपने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। इस जोड़ी द्वारा गाए गए ‘कलम चबा गईनी' गाने ने यह साबित कर दिया है कि यह जोड़ी अब हिट मशीन बन चुकी है। पिछले कुछ वर्षों से खेसारी और शिल्पी राज लगातार एक से बढ़कर एक हिट गाने दे रहे हैं। जिस कारण से अब खेसारी लाल और शिल्पी राज की फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में पहुंच गई है। इस गाने के व्यूज में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्दी यह गाना भी 100 मिलियन पार चला जाएगा।