Movie prime

Bhojpuri: खेसारी लाल पर ‘कलकतवा के लईकी' ने किया काला जादू, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल
 

 

Bhojpuri New song: खेसारी लाल पर कोलकाता की लड़की ने ऐसा जादू टोना किया कि यादव साहब अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी लड़की से प्यार करने लगे। यह बात हम नहीं कर रही बल्कि खेसारी लाल के नए गाने में दिखाई गई है इसका टाइटल है कलकतवा के लईकी' रखा गया है। इस गाने में खेसारी लाल की पत्नी उनसे कोलकाता की लड़की के जादू-टोना जानने की बात कह रही है। यह गाना इंटरनेट पर अपलोड होने के बाद  खूब धमाल मचा रहा है। 

‘कलकतवा के लईकी' गाने को यूट्यूब पर मिल रहे हैं छप्पर फाड़ व्यूज 

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर अपने गानों को लेकर वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर खेसारी के ‘कलकतवा के लईकी' गाने को यूट्यूब पर छप्पर फाड़ व्यूज मिल रहे हैं। इतना ही नहीं यह भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) इंटरनेट पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस गाने का टाइटल  ‘कलकतवा के लईकी' है, जो इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है। 

खेसारी लाल ने दमदार अभिनय और लाजवाब डांस के बल पर बनाई दर्शकों के दिलों में जगह 

खेसारी लाल ने दमदार अभिनय सुरीली आवाज और लाजवाब डांस के बल पर दर्शकों के दिलों में अलग जगह बना ली है। भोजपुरी गाने (Bhojpuri song)  ‘कलकतवा के लईकी' को भी खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में खेसारी लाल यादव का साथ खुशी कक्कड़ ने दिया है। खेसारी और खुशी कक्कड़ (Khushi kakkar) की आवाज में आया ये गाना भोजपुरी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। 

इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में खेसारी लाल यादव ने  शिवानी सिंह (Shivani Singh) के साथ मिलकर धमाकेदार डांस तड़का लगाया है। इस गाने को यूट्यूब पर 6 मई को अपलोड किया गया था और अब तक 75 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं  व 1 लाख 32 हजार से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं।

यहां देखें वीडियो