Bhojpuri Song: काजल राघवानी ने कुर्ती में कूलर लगा सुखाया पसीना, खेसारी की आंखें रह गई फटी की फटी
Khesari and Kajal Raghavani video: काजल राघवानी का एक वीडियो सॉन्ग लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस डांस वीडियो में काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल नजर आ रहे हैं। जब काजल राघवानी कूलर कुर्ती में लगाकर पसीना सुखाती है तो खेसारी के आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। इस भोजपुरी गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। काजल राघवानी ने इस गाने में अपनी मदहोश करने वाली अदाओं से लोगों का खूब मनोरंजन किया है।
सफेद रंग के कुर्ती में काजल राघवानी ने ढ़ाया कहर
यह गाना इन दिनों लोगों द्वारा यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है। काजल राघवानी (Kajal Raghavani) इस वीडियो में सफेद रंग की कुर्ती में कहर ढा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव के डांस को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इंटरनेट पर कर रहा है ‘कूलर कुर्ती में लगा ला' गाना ट्रेंड
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा ला' इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 369 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। यह गाना 6 फरवरी 2019 को रिलीज किया गया था और अब तक तीन अरब से अधिक लोग देख चुके हैं। इस गाने को आज भी बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, सहित देश के विभिन्न राज्यों में खूब सुना जा रहा है।
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज का छाया जादू
भोजपुरी गाने ‘कूलर कुर्ती में लगा ला' को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। इस गाने के व्यूज को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस जोड़ी की आवाज का जादू आज भी लोगों पर छाया हुआ है। यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माया गया है। गाने के लिरिक्स श्याम देहाती द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यहीं कारण है कि 7 वर्ष का लंबा समय बीतने के बाद आज भी यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने में खेसारी लाल के डांस स्टेप्स की भी लोगों द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है।