Bhojpuri Song: खेसारी लाल के ‘नथुनिया' गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 529 मिलियन व्यूज के साथ में स्थापित किया नया कीर्तिमान
Bhojpuri Nathuniya Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में ट्रेडिंग स्टार के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव के ‘नथुनिया' गाने (Khesari Lal song Nathuniya) ने नायक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस गाने ने सबसे कम समय में सबसे अधिक व्यूज हासिल कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘नथुनिया' गाने (Bhojpuri song Nathuniya) को यूट्यूब पर अब तक 529 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। पाठकों को बता दे कि इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को 2 मई 2022 को “सरगम हम भोजपुरी" यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।
इस गाने को रिलीज के बाद अब तक लगभग 3 वर्ष के समय में 52 करोड़ 93 लाख 32 हजार 588 लोगों द्वारा देखा जा चुका है। यानी खेसारी लाल का यह गाना 530 मिलियन के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री का यह पहला गाना है जिसे इतने कम समय में इतनी अधिक व्यूज मिले हैं।
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने दी है ‘नथुनिया' गाने को आवाज
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट गाने ‘नथुनिया' को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Khesari Lal and Priyanka Singh song) ने अपनी सुरीली आवाज में पिरोया है। इस गाने ने भोजपुरी संगीत की दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। खेसारी लाल और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) की सुरीली आवाज के चलते यह गाना आज भी इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने के बल कृष्ण बेदर्दी द्वारा लिखे गए हैं और संगीत भी इन्हीं के द्वारा दिया गया है। गाने में कंपोजीशन का काम कन्हैया कुमार यादव द्वारा किया गया है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) के इस सुपरहिट गाने को 3 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी लोग खुब प्यार दे रहे हैं।
‘नथुनिया' गाने (Bhojpuri song) में खेसारी लाल यादव के साथ अर्शिया अर्शी ने किया है जबरदस्त डांस
भोजपुरी गाने ‘नथुनिया' (Bhojpuri song Nathuniya) को खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी पर फिल्माया गया है। गाने में इस जोड़ी की कमाल की केमिस्ट्री और जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिले हैं। इस खूबसूरत भोजपुरी गाने के वीडियो को देखकर खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 27 लाख लोग लाइक कर चुके हैं और 142000 से अधिक लोग कमेंट्स भी कर चुके हैं।
एक यूजर्स ने गाने की तारीफ में लिखा, “भाई यार 1 साल बाद सुन रहा हूं फिर भी लग रहा है जैसे कल ही रिलीज हुआ है। लगता है ये सॉन्ग कभी पुराना नहीं होने वाला है"। गाने को सुनकर यूजर्स द्वारा प्रियंका सिंह की आवाज की भी काफी तारीफ की जा रही है। यह गाना आज भी बिहार के साथ देश के विभिन्न राज्यों में लोगों द्वारा यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है।