Movie prime

Bhojpuri Song: ‘छाता के आड़ में' भोजपुरी गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, समर सिंह और शिल्पी राज ने दी है आवाज, देखें वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों समर सिंह खूब जलवा बिखेर रहे हैं। नए भोजपुरी गाने (New Bhojpuri song) में समर सिंह के साथ भोजपुरी अभिनेत्री चाहत का अलग ही अंदाज दिखाई दिया है। यह गाना ग्रामीण पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है। इस गाने में चाहत सिंह साड़ी पहने एक ग्रहणी के रूप में नजर आई हैं और समर सिंह ने एक किसान का किरदार निभाया है।
 

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और समर सिंह की आवाज में नया गाना (New Bhojpuri Song) ‘छाता की आड़ में' आज रिलीज हो गया है। यह नया भोजपुरी गाना आज रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेड करने लगा है। ‘छाता की आड़ में' भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने को ‘समर सिंह ऑफिशियल' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

बता दें कि इन दिनों समर सिंह के कई गाने (Samar Singh song) इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में समर सिंह द्वारा भोजपुरी भाषा में गाए गए हिंदी गाने (Hindi song) ‘दिल पे चलाई छुरियां' को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा  है। आज एक बार फिर समर सिंह और शिल्पी राज (Shilpi Raj Bhojpuri song) ने मिलकर ‘छाता की आड़ में’ गाने के रूप में भोजपुरी संगीत प्रेमियों को बड़ा तोहफा दिया है। 

छाता की आड़ में भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) में समर सिंह और चाहत सिंह का दिखाई दिया अलग अंदाज

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों समर सिंह खूब जलवा बिखेर रहे हैं। नए भोजपुरी गाने (New Bhojpuri song) में समर सिंह के साथ भोजपुरी अभिनेत्री चाहत का अलग ही अंदाज दिखाई दिया है। यह गाना ग्रामीण पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है। इस गाने में चाहत सिंह साड़ी पहने एक ग्रहणी के रूप में नजर आई हैं और समर सिंह ने एक किसान का किरदार निभाया है। गाने में धान की रोपाई का भी जिक्र किया जा रहा है। फैंस द्वारा गाने में शिल्पी राज (Shilpi Raj) की आवाज की भी खूब तारीफ की जा रही है। 

इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) की लिरिक्स अशोक यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक अभिराम पांडे ने दिया है। भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले लोगों का समर सिंह और शिल्पी राज (Samar Singh and Shilpi Raj song) के ‘छाता की आड़ में' टाइटल से आज रिलीज हुई नई भोजपुरी गाने को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।