Bhojpuri Song Release: खेसारी लाल और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘आम भईल छोट' हुआ रिलीज, इंटरनेट का पारा हुआ हाई
Khesari Lal and Shilpi Raj New Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना रिलीज होते ही इंटरनेट का पारा हाई हो गया है। ‘आम भईल छोट' गाना रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर आठ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल और शिल्पी राज की आवाज में इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को आज 16 जून को सुबह 7:00 बजे यूट्यूब चैनल ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन पर अपलोड किया गया था।
गाने को अब तक यूट्यूब पर अबतक 816000 से अधिक लोग देख चुके हैं और 81000 से अधिक लाइक भी मिल चुके हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी (Khesari Lal Yadav and Neelam Giri) पर फिल्माया गया है। गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।
‘आम भईल छोट' गाने के रिलीज होते ही इंटरनेट का पारा हुआ हाई
खेसारी लाल और शिल्पी राज (Khesari Lal Yadav and Shilpi Raj new song) की आवाज में आज ‘आम भईल छोट' गाना रिलीज होते ही इंटरनेट का पारा हाई हो गया है। नीलम गिरी की मन को मोह लेने वाली अदाओं और शिल्पी राज व खेसारी लाल की मधुर आवाज के चलते यह गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटे बाद वायरल हो गया है। आम के ऊपर बनाए गए इस गाने की बोल दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। खेसारी का यह नया भोजपुरी गाना (New Bhojpuri song) इंटरनेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है।
नीलम गिरी ने कमर के लटके-झटकों से माहौल किया गर्म
आज 16 जून को रिलीज हुए नए भोजपुरी गाने ‘आम भईल छोट' में खेसारी लाल के साथ नजर आ रही नेहा गिरी ने अपनी कमर के लटके-झटकों से माहौल गर्मा दिया है। नीलम गिरी ने इस गाने में शानदार डांस स्टेप्स के साथ मनोरंजन का तड़का लगाने का काम किया है। गाने को देखकर देशों द्वारा नीलम गिरी की खूब तारीफ की जा रही है।
खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) ने भी इस गाने के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के असली ट्रेडिंग स्टार खेसारी (Trending star Khesari Lal) ही हैं। इस गाने में कोरियोग्राफर का काम लकी विश्वकर्मा ने किया है और प्रोडक्शन जय तिवारी का है। गाने को रिलीज करने के बाद दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।