Movie prime

Bhojpuri: आम्रपाली बोली, जाड़ा लगे बड़ा काड़ा, निरहुआ हुए रोमांटिक, देखें वीडियो

 

Amrapali Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘जाड़ा लगे बड़ा काड़ा' पूर्ण होने के बाद भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। जाड़े के मौसम में आम्रपाली को देखकर निरहुआ रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। हालांकि यह भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) पुराना है लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को देखने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस गाने में निरहुआ आम्रपाली से कड़ाके की ठंड के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

यह भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आम्रपाली निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं। इस जोड़ी के गानों को देखने और सुनने वालों की तादाद करोड़ों में है। 

आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री लोगों को ही पसंद 

भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) ‘जाड़ा लगे बड़ा काड़ा' में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की केमिस्ट्री लोगों को खुब पसंद आ रही है। यह गाना बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।

गाने में आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री देखकर फैन्स खूब तारीफ कर रहे हैं। यह गाना लगभग 2 साल बाद भी भोजपुरी संगीत को पसंद करने वाले लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) लोगों पर सितम ढ़ा रही हैं।

राकेश मिश्रा और अलका झा ने गाया है ‘जाड़ा लगे बड़ा काड़ा' भोजपुरी गाना 

भोजपुरी गाने ‘जाड़ा लगे बड़ा काड़ा' को राकेश मिश्रा और अलका जाने अपनी आवाज से सुरों में पिरोया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) ‘मंडप' से लिया गया है जिसके लिरिक्स उमा लाल यादव ने लिखे हैं। इस गाने को म्यूजिक ओम झा ने दिया है। 

इस गाने में आम्रपाली दुबे बहुत ही स्टाइलिश ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। दोनों सर्दी के मौसम में रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे है। बिहार में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।