Bhojpuri Song: आम्रपाली और निरहुआ के ‘तनि छु ला' भोजपुरी गाने ने ढाया सितम, देखें वायरल वीडियो सॉन्ग
Movie prime

Bhojpuri Song: आम्रपाली और निरहुआ के ‘तनि छु ला' भोजपुरी गाने ने ढाया सितम, देखें वायरल वीडियो सॉन्ग

 

Amrapali Nirhua Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए कई हिट फ़िल्में और सुपरहिट गाने (Bhojpuri hit song) देने वाली जोड़ी आम्रपाली और निरहुआ का एक पुराना गाना इन दिनों इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। यह रोमांटिक भोजपुरी गाना (Bhojpuri romantic song)  लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। यह गाना बारिश के मौसम में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली और निरहुआ पर फिल्माया गया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

इस गाने में आम्रपाली ने अपनी कातिल अदाओं से फैंस को घायल कर दिया है। लोग बार-बार यूट्यूब पर जाकर इस गाने को खोजते हैं और चुप-चुप कर आम्रपाली और निरहुआ के रोमांटिक अंदाज का मजा भी ले रहे हैं। भोजपुरी भाषा में कल्पना और ओम झा की आवाज में गया गया यह लव सॉन्ग भोजपुरी (Bhojpuri love song)  सिनेमा को पसंद करने वाले फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

अमरपाली ने बिखेरा अपनी मनमोहक अदाओं का जादू 

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आम्रपाली (Amrapali) के गानों को अब देश के साथ-साथ विदेश में भी काफी लोगों द्वारा देखा जाने लगा है। आम्रपाली की कातिल अदाएं लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘तनी छु ला' में भी आम्रपाली ने अपनी मनमोहक अदाओं से फैंस को मंत्रम-मुग्ध कर दिया है। हालांकि यह गाना (Bhojpuri song) पुराना है लेकिन अब भी भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों द्वारा काफी देखा जा रहा है। जिसके चलते कई बार यह गाना इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

इस भोजपुरी गाने को कल्पना और ओम झा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने की लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं और गाने के डायरेक्टर विशाल वर्मा है। इस हिट गाने को म्यूजिक ओम जाने दिया है। 

आम्रपाली और निरहुआ की करोड़ों में है फैन फॉलोइंग 

अमरपाली और निरहुआ की फैन फॉलोइंग की बात करें तो वर्तमान में उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या करोड़ों में पहुंच चुकी है। जब भी इस जोड़ी का कोई नया गाना रिलीज होता है तो रातों-रात मिलियन में पहुंच जाता है। आम्रपाली और निरहुआ के नए गानों का इनकी फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। यही कारण है कि इस जोड़ी के नए गाने आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट होने की गारंटी देने लगे हैं। 

आम्रपाली इन दिनों एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। जिस कारण से अब भोजपुरी सिनेमा के डायरेक्टर भी उनके घर के सामने आपको कतार में खड़े हुए दिखाई दे जाएंगे। आम्रपाली अक्सर निरहुआ के साथ फिल्मों और गानों में नजर आती हैं। इस जोड़ी को लोगों का खूब प्यार भी मिलता है।