Bhojpuri Song: आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी के रोमांटिक गाने ने लोगों पर ढाया सितम. देखें वीडियो
Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सुपरहिट जोड़ी अमरपाली और निरहुआ के कटोरे-कटोरे गाने में धूम मचा दी है। इस गाने को देखने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी भाषा में गाया गया यह गाना (Bhojpuri song) आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। लोग इस गाने को देखकर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली और निरहुआ (Amarpali Nirahua song) की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह गाना भोजपुरी हिट फिल्म सिपाही से लिया गया है। गाने में आम्रपाली और निरहुआ का रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश में बा गाना खूब देखा जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में भोजपुरी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के चलते मध्य प्रदेश की महिला पुलिसकर्मियों पर एसपी विवेक सिंह ने जांच में बैठा दी है। इस बात से आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि मध्य प्रदेश में भोजपुरी गानों की कितनी लोकप्रियता है।
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह की आवाज में गया गया है कटोरे-कटोरे गाना
भोजपुरी भाषा में खेसारी लाल और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) की आवाज में गाया गया कटोरे-कटोरे गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह रोमांटिक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर भी काफी देखा जा रहा है। इस गाने के लिरिक्स प्रमोद शकुंतलम द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा है। कटोरी-कटोरी गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म सिपाही का है।
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली रोमांटिक अंदाज में लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहे हैं। खेसारी लाल और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी भाषा में कई सुपरहिट गाने (Bhojpuri superhit song) इंडस्ट्री को दिए हैं। इसके अलावा आम्रपाली और निरहुआ की भोजपुरी भाषा में बनाई गई फिल्में भी लोगों को बेहद पसंद आती है।
इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 5 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। 1 लाख 34 हजार से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं। इस गाने को आज भी लोगों का प्यार प्यार मिल रहा है यही कारण है कि हजारों की संख्या में यूट्यूब पर भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले फैंस के कमेंट भी आए हैं।