आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का गाना 'राते दिया बुता के पिया' 7 साल बाद आज भी वायरल,635 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके है इस गाने को ,देखे वीडियो
Bhojpuri video: आम्रपाली दुबे और पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने कलाकार है इनका गाना सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल रहता है इनका हर गाना सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल हो जाता है 7 साल पहले रिलीज हुआ गाना 'राते दिया बुता के पिया' आज भी 10 ट्रेडिंग लिस्ट में कब्जा किया हुआ है इस गाने को लोग बार बार देख रहे है भोजपुरी स्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की चर्चा आजकल पूरे देश में है इन दिनों सोशल मीडिया पर 7 साल पहले रिलीज हुआ गाना काफी वायरल हो रहा है हर रोज लाखों लोग इस गाने को सुन रहे है।
पवन और आम्रपाली ने मचाई धूम
आमतौर पर आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इन दिनों पवन सिंह के साथ उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे स्टेज पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने का नाम 'राते दिया बुता के पिया' है। यह गाना उनकी सुपरहिट फिल्म 'सत्या' का है। इस गाने को पवन सिंह के साथ इंदु सोनाली ने भी अपनी आवाज दी है। इसके पहले भी दोनों अपनी बेहतरनी आवाज में कई हिट गाने दे चुके हैं।
635 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा इस गाने को
फिल्म के निर्माता राधेश्याम जीवराजी लुहा, गजानंद लाल सिंह और सुजीत कुमार सिंह हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। इस भोजपुरी वीडियो में आम्रपाली दुबे ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया है। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना ‘राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया’ वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसे अभी तक 609 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है