Movie prime

Bhojpuri Song: आम्रपाली और निरहुआ के ‘रजाई में ताकी' गाने का आज भी है जलवा, यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

 

Old Bhojpuri Song: आम्रपाली और निरहुआ एक पुराना गाना आज भी लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। इस जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। आम्रपाली और निरहुआ के ‘रजाई में ताकी' गाने का क्रेज आज भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे साड़ी पहने हुए दिख बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

दूसरी और निरहुआ गाने में आम्रपाली को साड़ी में देखकर बेकाबू नजर आ रहे हैं। रोमांटिक निरहुआ इस गाने में आम्रपाली दुबे को मनाने की पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस रोमांटिक गाने को लगभग 10 साल पहले रिलीज किया गया था।

10 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) ‘रजाई में ताकी'

भोजपुरी अभिनेता निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया ‘रजाई में ताकी' गाना भोजपुरी फिल्म राजा बाबू का है। इस गाने को आवाज भोजपुरी गायिका कल्पना और छोटे बाबा ने दी है। इस रोमांटिक गाने का क्रेज आज भी लोगों पर खूब छाया हुआ है। गाने को लगभग 10 साल पहले 10 नवंबर 2015 को रिलीज किया गया था। इस गाने को अब भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

यूट्यूब पर देख चुके हैं लाखों लोग 

भोजपुरी गाने ‘रजाई में ताकी' को यूट्यूब पर अब तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह गाना पुराना होने के बाद भी अब भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी संगीत को चाहने वाले लोगों द्वारा इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक छोटे बाबा द्वारा दिया गया है। गाने में अमरपाली और निरहुआ का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।