Movie prime

Bhojpuri New Song: भोजपुरी गाने ‘लाज के गहनवा' में अमरपाली और निरहुआ का दिखा अलग अंदाज, वीडियो ने मचाया धमाल

 

Aamrapali Nirahua Song: भोजपुरी गाने ‘लाज के गहनवा' में भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दूबे और निरहुआ का अलग अंदाज देखने को मिला है। आम्रपाली और निरहुआ का ‘लाज के गहनवा' गाना ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर लोग बार-बार देख रहे हैं। आम्रपाली की खूबसूरती और निरहुआ के भोलेपन का जादू लोगों पर इस कदर छाया कि इस गाने को वायरल होने में जरा सी भी देर नहीं लगी। इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ ने शानदार अभिनय किया है।

भावनाओं से ओत-प्रोत है ‘लाज का गहनवा' भोजपुरी गाना 

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया ‘लाज के गहनवा' गाना (Bhojpuri song) पूरी तरह से भावनाओं और संगीत से ओत-प्रोत दिखाई देता है। यह गाना एक भावनात्मक प्रस्तुति है, जिसमें एक पत्नी अपने पति से लाज का गहना नहीं उतारने की बात कर रही है। 

गाने का माहौल एक  पति-पत्नी के बीच रोमांटिक लम्हों का है। जहां आम्रपाली दूबे, निरहुआ के साथ खूबसूरत साड़ी में सजी हुई दिखाई दे रही हैं। गाने को नीलकमल और प्रियंका सिंह की आवाज में गाया गया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव कवि जी ने लिखे हैं। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा है। ‘लाज के गहनवा' भोजपुरी गाने में संगीत और बोलों का यह मेल इसे और भी प्रभावशाली बना देता है।

लगातार बढ़ती जा रही है गाने की लोकप्रियता 

आम्रपाली की मदहोश करने वाली अदाओं और निरहुआ की सादगी के चलते इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। यह गाना ‘निरहुआ द लीडर' भोजपुरी फिल्म से लिया गया है और यूट्यूब पर इस गाने को ‘वेव म्यूजिक भोजपुरी’ चैनल पर अपलोड किया गया है। सोशल मीडिया पर भी गाने के बारे लोगों  में खूब चर्चाएं हो रही हैं। 

आम्रपाली दुबे की खूबसूरती और उनके अभिनय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को देख लोग यह कहने पर मजबूर हो गए हैं कि ‘लाज का गहनवा’ गाने में आम्रपाली के अभिनय को देखकर दिल खुश हो गया है। इस गाने को दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया यह साबित कर रही है कि आम्रपाली दूबे का जादू आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री में बरकरार  है।