Bhojpuri Song: गजबे भोजपुरिया गाना ‘बबुआन' पहुंचा 134 मिलियन पार, 9 महीने बाद भी यूट्यूब पर कर रहा है जमकर ट्रेंड
Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘बबुआन' यूट्यूब पर इन दिनों जमकर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज (Pawan Singh and Shilpi Raj) ने अपनी आवाज दी है। इस भोजपुरी गाने के व्यूज यूट्यूब पर 134 मिलियन पार पहुंच चुके हैं। पवन सिंह और चांदनी के दमदार कोंबो पैक के चलते यह भोजपुरी गाना 9 महीने बाद भी यूट्यूब पर 39 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह के गाने सुनने वालों की संख्या अब बिहार से निकलकर देश के उत्तरी क्षेत्र के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में फैल चुकी है।
पवन सिंह का कोई नया गाना यूट्यूब पर अपलोड होते ही छप्पर फाड़ व्यूज मिलने शुरू हो जाते हैं। पवन सिंह के साथ अगर शिल्पी राज की आवाज को मिला दिया जाए तो दाल में तड़का लगाने जैसी बात हो जाती है। इस जोड़ी का भोजपुरी गाना ‘बबुआन' भी लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री में नए आयाम स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है। यह पहला गाना है जो 9 महीने का समय बीत जाने के बाद भी यूट्यूब पर 45 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
पवन सिंह की फैन-फॉलोइंग में लगातार हो रहा है इजाफा
भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर और अभिनेता पवन सिंह ( Pawan Singh) की फैन-फॉलोइंग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब हिंदी संगीत को पसंद करने वाले दर्शक भी भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की फिल्में और सॉन्ग पसंद करने लगे हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह बॉलीवुड में भी तहलका मचा चुके हैं। अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन एक्टिंग के चलते पवन सिंह आज अपने फैंस के दिलों पर अलग जगह बना चुके हैं।
‘बबुआन' गाने में चांदनी ने डांस और अदाओं से दर्शकों का जीता दिल
इस गाने में पवन सिंह के अलावा भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी की भी खूब तारीफ की जा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा चांदनी अपनी मदमस्त अदाओं और लाजवाब डांस से लोगों का दिल जीत रही है। चांदनी के क्यूट एक्सप्रेशन और गजब के डांस स्टेप्स देखकर लोग अपने आप को यह डांस वीडियो देखने से रोक नहीं पा रहे हैं। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री चांदनी पर फिल्माया गया यह गाना यूट्यूब पर अब तक 134 करोड़ 40 लाख 65 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 8 लाख 88 हजार से से अधिक लोग इस गाने को लाइक कर चुके हैं।