Movie prime

पिता की मौत के बाद आर्केस्ट्रा में किया डांस, आज करोड़ों की मालकिन है सपना चौधरी, दर्दभरी है सफलता की कहानी

 
Sapna Choudhary story: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना चौधरी का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोलता है। सपना चौधरी डांसर नहीं बनना चाहती थी वह एक पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहती थी लेकिन पिता के मौत के बाद परिस्थितिया विपरीत हो गई। ना चाहते हुए भी सपना चौधरी को डांसिंग का काम करना पड़ा।

 लोगों के सर चढ़ बोलता है सपना चौधरी का क्रेज 
 एक समय था जब सपना चौधरी को कोई नहीं जानता था लेकिन आज के समय में सपना चौधरी का क्रेज लोगों के सर पर चढ़कर बोलता है। कभी ₹500 में स्टेज शो करने वाली सपना चौधरी आज करोड़ों की मालकिन बन चुकी है।
 पूरे देश में सपना चौधरी का है क्रेज
 सपना चौधरी ने अपने डांस के बदौलत पूरे देश में अपना नाम बनाया है। एक समय में सपना चौधरी ने अपने डांसिंग करियर की शुरुआत एक आर्केस्ट्रा ग्रुप से की थी।
 पिता के निधन के बाद सपना चौधरी ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। यहां से उन्होंने गायकी की शुरुआत की इसके बाद धीरे-धीरे डांस करने लगी।
 सपना चौधरी ने अपने पहले डांस के लिए ₹3000 कमाए थे। पहली बार उन्होंने ढाई लीटर दूध गाने पर डांस किया। दूसरी डांसर के नहीं आने पर सपना चौधरी ने उसे दिन डांस किया और उनका करियर चमक गया।
 डांस ने दिलाई पूरे देश में पहचान 
 सपना चौधरी ने डांस इंडस्ट्री में आने के बाद एक से बढ़कर एक हिट गाने पर डांस किया। सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। सपना चौधरी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह बिग बॉस में भी काम कर चुकी है।
 एक स्टेज शो के लिए लेती है अब इतना फीस 
 सपना चौधरी का अब क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। अब एक स्टेज शो के लिए सपना चौधरी 20 से 50 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। हालांकि 2 घंटे के कार्यक्रम के लिए वह ₹10 लाख तक चार्ज करती है।
 करोड़ों की मालकिन है सपना चौधरी
 सपना चौधरी आज करोड़पति बन चुकी है। हरियाणवी फिल्मों में भी सपना चौधरी का क्रेज देखने को मिलता है। एक अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार सपना चौधरी के पास टोटल 50 करोड़ की संपत्ति है।