Movie prime

MP NEWS: मध्यप्रदेश राज्य में दो लाख पदों पर होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

MP NEWS: मध्य प्रदेश राज्य में आने वाले समय में जल्द ही डॉक्टर मोहन यादव सरकार 2 लाख पदों पर नई भर्ती करने जा रही है। प्रदेश में पिछले काफी समय से नई भर्ती की बाट देख रहे बेरोजगार युवाओं को आज डॉक्टर मोहन यादव कैबिनेट ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर प्रदेश में होने वाली नई भर्ती की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि प्रदेश में प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है जिससे आने वाले समय में तकरीबन 2 लाख पद रिक्त होंगे। प्रदेश सरकार पदोन्नति के दौरान रिक्त होने वाले 2 लाख पदों पर जल्द ही नई भर्ती निकालेगी। सरकार की फैसले से नई भर्ती का इंतजार कर रहे प्रदेश के लाखों युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में पिछले 9 वर्षों से प्रमोशन नहीं होने के कारण विभिन्न विभागों में सरकारी पद खाली नहीं हुए थे। जिस वजह से सरकार को नहीं भर्ती करने में भी दिक्कत आ रही थी।

प्रदेश में 4 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

मध्यप्रदेश राज्य में आज मोहन यादव सरकार ने लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट मीटिंग में 9 साल बाद सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को प्रमोशन देने का रास्ता साफ कर दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के चार लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बता दें कि आज मंगलवार को हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों को प्रमोशन देने के फैसले को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कर्मचारी और अधिकारियों की प्रमोशन के दौरान वरिष्ठता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

प्रमोशन के रिटायर हो चुके कर्मचारियों का  सरकार ने क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान के तहत बढ़ाया वेतन

पिछले 9 वर्षों से किसी भी कर्मचारी को प्रमोशन नहीं मिला। इस दौरान एक लाख की लगभग ऐसे कर्मचारी हैं जो बिना प्रमोशन के रिटायरमेंट ले चुके हैं। प्रदेश में अब ऐसे कर्मचारियों को मोहन यादव सरकार ने बड़ी सोनेका दी है। सरकार द्वारा बिना प्रमोशन के रिटायरमेंट ले चुके कर्मचारियों को क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान देना शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि पदोन्नति में आरक्षण के विवाद के चलते प्रदेश के प्रमोशन के बगैर रिटायर हो चुके एक लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार ने क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान देकर प्रमोशन के जैसा वेतन देना शुरू कर दिया है। हालांकि ऐसे कर्मचारियों में प्रमोशन नहीं होने से अब भी पुराने काम ही करने के चलते हो रही हताशा को देखते हुए सरकार द्वारा कोर्ट केस चलने के बावजूद बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा है। सरकार की फैसले से प्रदेश के एक लाख के लगभग रिटायर हो चुके कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।