Movie prime

Haryana news : पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म,97 प्रतिशत वेटेज लिखित परीक्षा का होगा, पदों से 10 गुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे

 

हरियाणा में जल्द पुलिस कर्मचारियों की भर्ती होगी। एसीएस होम की ओर से भर्ती प्रक्रिया नियम संबंधित संशोधन जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित पदों के दस गुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे। यह अभ्यर्थी शारीरिक माप परीक्षा और शारीरिक जांच परीक्षा पास करने वालों में चयनित होंगे। 97 प्रतिशत वेटेज लिखित परीक्षा के होंगे, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न, बहुविकल्प प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के सामने अंक दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने 5750 पुलिसकर्मियों और 550 अतिरिक्त महिला कांस्टेबल भर्ती की स्वीकृति दी है। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा। सरकार की ओर से लिए गए फैसले के अनुसार एनसीसी का अतिरिक्त वेटेज मिलेगा। ए स्तर के प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवार को एक तो बी स्तर पर दो और सी स्तर पर 3 अंक मिलेंगे।

यह रहेगा सिलेबस

लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, सामयिक, सामान्य तर्क, बौद्धिक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता, कृषि, पशुपालन व संबंधित क्षेत्र या ट्रेड आदि के प्रश्न होंगे।

कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान से संबंधित कम से कम 10 प्रतिशत प्रश्न होंगे।

20 प्रतिशत प्रश्न हरियाणा के बारे में यह होगा पेपर का स्तर : पेपर में दिए

जाने वाले प्रश्नों का स्तर सिपाही पद के लिए 12वीं परीक्षा स्तर का होगा, एसआई पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण व्यक्ति की अनुमानित योग्यता जैसा होगा।

यह रहेगी कटऑफ

सामान्य वर्गः कम से कम 50%

आरक्षित वर्गः कम से कम 40%