Movie prime

Success story:बलिया के गांव रामपुर की श​क्ति दुबे ने यूपीएससी में किया टॉप

Success story:Shakti Dubey of Rampur village of Ballia topped UPSC
 

Success story:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घो​षित किए गए। इसमें बलिया के गांव रामपुर की बेटी श​क्ति दुबे ने देश में प्रथम स्थान हासिल करके अपने बलिया व गांव का नाम रोशन किया है। श​क्ति दुबे की सफलता से प्रयागराज और उनके गांव बलिया में जश्न का माहौल है। 


बलिया की इस बेटी श​क्ति दुबे ने प्रयागराज में रहकर इतिहास रचा है। पिछली बार श​क्ति दुबे का केवल दो नंबर से चयन नहीं हो पाया था। ऐसे में वह बहुत मायूस हुई थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और इस बार प्रथम रेंक प्राप्त करके सभी के लिए एक सितारा बन गई। श​क्ति दुबे की कामयाबी का जश्न उनके गांव बलिया तथा प्रयागराज दोनों में ही मनाया जा रहा है। लोग मिठाई ​खिलाकर एक-दूसरे को बधाई द रहे हैं।

 
पिता पुलिस में दरोगा
श​क्ति दुबे के पिता देवेंद्र दुबे पुलिस में दरोगा हैं। शक्ति दुबे के पूरे भारत में टॉप करने की खबर सुनकर देवेंद्र दुबे के घर पर भीड़ जमा हो गई। शक्ति के पिता बाइक से घर आए तो मिठाई लेकर आए। उन्होंने यहां लोगों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई और सभी की बधाई स्वीकार की। बलिया की रहने वाली शक्ति दुबे ने पढ़ाई प्रयागराज में की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद बीएचयू से बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। बीएचयू से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 से ही उन्होंने अपनी यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी है। पिछली साल श​क्ति दुबे केवल दो नंबर से चूक गई थी। इसके बाद उसने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत की। इस बार श​क्ति दुबे ने इतिहास रचते हुए पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया।