Movie prime

SBI PO Vacancy 2025 : SBI ने 541 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई 

 

SBI PO Vacancy 2025 : हर एक युवा का सपना होता है कि वो बैंक की नौकरी करें. अगर आपका भी ये सपना है तो जल्द ही पूरा होने वाला है. हाल ही में आईबीपीएस(IBPS) ने एसबीआई पीओ (SBI PO) वैकेंसी 2025 का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जारी कर दिया है.

अगर आप बैंक की नौकरी करना चाहते है तो इस वेबसाइट पर विजट करें. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकता है.

आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 24 जून, 2025 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई, 2025 है. SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2025 जुलाई-अगस्त में आयोजित की जाएगी. किसी भी जानकारी के लिए आप sbi.co.in पर भी चेक कर सकते हैं.

इतने पदों पर होगी भर्ती

स्टेट बैंक में कुल 541 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें 203 पद सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं. इनके अलावा 135 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए, 50 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए,

37 पद अनुसूचित जाति (SC) और 75 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व की गई हैं. इनके अलावा बैकलॉग भर्तियों के तहत भी कुछ पद भरे जाएंगे.

श्रेणी                  एससी          एसटी       ओबीसी     ईडब्ल्यूएस        यूआर            कुल

रेगुलर रिक्तियां       75               37           135             50                 203             500

बैकलॉग रिक्तियां     5                36              –                –                   –                41

कुल रिक्तियां          80               73           135             50                203             541

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के ऐसे स्टूडेंट्स, जिनका रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 तक घोषित हो जाएगा.

वे भी इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. उन्हें चयन के समय अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा. आवेदक की उम्र 1 अप्रैल 2025 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी, जो सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी.