Movie prime

IAS Tanya Gupta: पिता की मौत के बाद मां ने नौकरी कर बेटी को पढ़ाया, IAS बन बेटी ने बढ़ाया मां का मान

 

 IAS Tanya Gupta success story : यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए लोग रात दिन कठिन संघर्ष करते हैं। कुछ ऐसे बच्चे हैं जो मुश्किलों से हार कर अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जो मुश्किलों से लड़ते हुए यूपीएससी जैसे कठिन एग्जाम को भी पास कर दिखाते हैं।

 

 आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताएंगे जो मुश्किलों से लड़ते हुए इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाई। यूपीएससी की परीक्षा हर साल आयोजित किया जाता है और हर साल लाख को छात्र इस परीक्षा को भी देते हैं लेकिन परीक्षा में मात्र 1000 छात्रों को ही सफलता मिल पाती है।

 

 इस परीक्षा में तीन चरण आयोजित किए जाते हैं और इस देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले बच्चे IAS या आईपीएस ऑफिसर बनते हैं।

 

 तान्या गुप्ता की कहानी 

 

 आर्थिक समस्याओं और शारीरिक तकलीफों का सामना करने के बाद भी तानिया गुप्ता ने अपने मां का सपना नहीं टूटने दिया। उत्तर प्रदेश के औरैया के रहने वाली तानिया गुप्ता यूपीएससी 2024 में ऑल इंडिया में 720वीं रैंक हासिल की। उन्हें पांचवी प्रयास में सफलता मिली। तीन प्रयास में तो वह प्री एग्जाम भी पास नहीं कर पाई।

तान्या गुप्ता के पिता का निधन 24 साल पहले एक बीमारी के वजह से हो गई। वह एक स्कूल में गणित के टीचर थे।  उनकी दादी ANM थी। उनके मृत्यु के बाद उनकी मां अनीता को नौकरी मिल गई। मां ने अपनी बेटी को पढ़ने के लिए नौकरी करना शुरू किया और तान्या भी मां के सपने को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करती रही। मुश्किलों से लड़ते हुए तान्या ने 2024 परीक्षा में अफसर बनने का सपना पूरा कर दिखाया। भले ही जीवन है परेशानी आई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।