Movie prime

Dhaar News: 46 करोड़ लागत से होगा पिटगारा से नागेश्वरधाम तक सड़क का चौड़ीकरण

 

Dhaar News: क्षेत्र के पिटगारा से पेटलावद रोड पर स्थित प्राचीन नागेश्वरधाम मंदिर तक की सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 46 करोड़ 43 लाख 62 हजार की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। यह सड़क 4.50 किलोमीटर लंबी होगी। निर्माण कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड करेगा। नगर परिषद से एनओसी और अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सड़क की चौड़ाई 75.5 फीट होगी।

दोनों ओर 30-30 फीट की आरसीसी सड़क बनेगी। बीच में ढाई फीट का डिवाइडर होगा। सड़क को मौजूदा सतह से एक फीट ऊंचा किया जाएगा। दोनों ओर कवर्ड नाला और 6.5 फीट चौड़ा फुटपाथ बनेगा। डिवाइडर पर आकर्षकलाइटिंग और पौधे लगाए जाएंगे। नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने बताया कि एक किलोमीटर सड़क की लागत 10 करोड़ 31 लाख 92 हजार आएगी। पूरी सड़क 46 करोड़ 43 लाख 62 हजार में बनेगी। इसे आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुसार होगा निर्माण

10 अप्रैल को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी जूदगी में में पूर्व पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की मांग पर इस मार्ग को नागेश्वर से थांदला होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक फोरलेन बनाने की मंजूरी बनाने की मंजूरी दी थी। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। 1900 करोड़ की लागत से इसे फोरलेन बनाया जाएगा।

यह मार्ग राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुसार बनेगा। सिंहस्थ 2028 से पहले इसके पूरा होने की संभावना है। तब तक मौजूदा सड़क का चौड़ीकरण जरूरी है। यह मार्ग लेबड़ नयागांव फोरलेन को उज्जैन-बदनावर फोरलेन से जोड़ेगा। यह रास्ता थांदला होकर गुजरात जाता है।

गणेश वडली तक सड़क संकरी, रोज लगता है जाम

पिटगारा से गणेश वडली तक सड़क संकरी है। बड़े वाहनों की आवाजाही से रोज जाम लगता है। इस मार्ग पर कृषि उपज मंडी और सब्जी मंडी है। रोज 600 से ज्यादा ट्रैक्टर और अन्य वाहन गुजरते हैं। दो बड़े कॉलेज, दो निजी स्कूल, दो बस स्टैंड व सात बैंक इसी मार्ग पर हैं। बिल्डिंग मटेरियल की दुकानें भी हैं। ग्राहक वाहन सड़क पर खड़े करते हैं, जाम की स्थिति बनती है। चौड़ी सड़क बनने से यह समस्या खत्म होगी।