Movie prime

Dhaar News: तेज गर्मी व उमस ने किया परेशान, दोपहर में पारा 41 डिग्री पार पहुंचा

 

Dhaar News: अभी नौतपा चल रहे है। शुक्रवार को नौतपा का छठा दिन था। सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में तेज धूप निकली। उमस के कारण तापमान बढ़ा। जहां सुबह का तापमान 35 डिग्री रहा। तो दोपहर में यह बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह ठंडी हवाएं चलीं। दोपहर में गर्मी ने जोर पकड़ा।

सूरज की तेज किरणें पहाड़ियों और प्राचीन स्मारकों पर गिरती रहीं। इससे तापमान लगातार बढ़ता गया। दिनभर सड़कों सन्नाटा छाया रहा। दोपहर 3 बजे तक हालात बेहद परेशान करने वाले रहे। मई को भीषण गर्मी का महीना माना जाता है। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अब तक लू नहीं चली। तापमान भी सामान्य के आसपास या नीचे ही रहा। नौतपा भी इस बार असर नहीं दिखा रहा।