Movie prime

Dhaar News: आधे घंटे की बारिश से फिर सड़कों पर भरा पानी, क्योंकि नाले की सफाई ही नहीं कराई

 

Dhaar News: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव आया और आधे घंटे जोरदार बारिश हुई। बारिश होने के दौरान फिर से सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। सड़कों पर पानी जमा होने की मुख्य वजह है कि नपा ने अब तक नालों की सफाई नहीं कराई। इसके चलते नाले ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर से बहने लगता है।शहर में शनिवार को दोपहर में अचानक मौसम बदला और जोरदार बारिश शुरू हुई। जो करीब 30 मिनट तक होती रही।

बारिश होने के कुछ देर बाद ही सड़कों पर नाले का गंदा पानी बहने लगा। सबसे ज्यादा समस्या नगर पालिका के पास मांडू रोड पर आई। यहां पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। वहीं बसंत विहार व त्रिमूर्ति नगर में भी जल भराव की समस्या आई। बता दे कि मई के 24 दिन में यहां 10 बार बारिश हो चुकी है। 2016 में मई में 66 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी जो सबसे अधिक मानी जाती थी।

वहीं इस बार अब तक 89 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। जो पिछले 10 साल में सर्वाधिक है। खासकर यहां बसंत विहार कॉलोनी में जल जमाव की स्थिति बनी। वहीं त्रिमूर्ति नगर की सड़कें तालाब में बदली। इसी के साथ यहां आदर्श सड़क पर भी जलजमाव की स्थिति बनी।