Dhaar News: कराते प्रशिक्षण शिविर शुरू
Updated: Jun 3, 2025, 12:50 IST
Dhaar News: नगर के बालाजी कॉलोनी के गार्डन में 15 दिनी कराते प्रशिक्षण शिविर रविवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर माला अर्पण कर की गई। बालिकाओं को तिलक लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ कराया।शिविर के पहले दिन स्वाति अर्जुन सिंह चौहान, ललिता मनोहर सिंह सोलंकी, रेखा मुकेश सिंह मंडलोई, गुंजा योगेंद्र सिंह तोमर, सीमा अनिल सिंह चौहान और गजराज सिंह का स्वागत किया।
प्रशिक्षक देवेंद्र पांचाल ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने गुड टच और बेड टच की जानकारी भी दी। पांचाल ने बताया कि 15 दिन में बालिकाओं को आत्मरक्षा के सभी जरूरी तरीके सिखाए जाएंगे। ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें। शिविर में 150 बालिकाओं ने भाग लिया।