Movie prime

Dhaar News: मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बच्चों में दे रहे हॉकी का प्रशिक्षण

 

Dhaar News: बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत को छुड़ाने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जहां बच्चों को न सिर्फ खेल सिखाया जा रहा है। बल्कि उन्हें एक स्वस्थ, अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण जीवन की राह भी दिखाई जा रही है। मुख्य प्रशिक्षक मनीष सोलंकी व सहायक प्रशिक्षक प्राची चौहान हॉकी की बारीकियां से अवगत कराकर उन्हें राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर खेलो में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षक ने बताया कि उन बच्चों के लिए जिनके पास सीमित संसाधन हैं लेकिन सपने बड़े हैं। ऐसे खिलाड़ियों को महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर व पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल में प्रतिभा चयन में जाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण के उपरांत विभाग द्वारा चलाए जा रहे हॉकी फीडर सेंटर के लिए प्रतिभा चयन का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को विभाग द्वारा हॉकी खेल से संबंधित खेल सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी।