Movie prime

Dhaar News: आधे घंटे की जोरदार बारिश से हुआ सड़कों पर जलजमाव

 

Dhaar News: नौतपा के आठवें दिन रविवार को तापमान 41 डिग्री रहा। तेज धूप और उमस से लोग परेशान दिखे। दोपहर में गर्मी चरम पर थी। शाम करीब 6.30 बजे मौसम बदला। तेज-आंधी तूफान के साथ बिजली चमकी। इसके बाद शाम करीब 7 बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते पूरे नगर की बिजली गुल हो गई।

वहीं कुछ देर की बारिश से सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। ऐसे में नगरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश से तापमान गिरकर 35 डिग्री पर आ गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद मांडू और आसपास के इलाकों में ठंडक घुल गई।

पिछले तीन-चार दिनों से तेज गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। मई में हुई प्री-मानसून बारिश के बाद भी गर्मी कम नहीं हो रही थी। रविवार को सुबह तेज धूप निकली थी। दोपहर तक गर्मी बढ़ती रही। लेकिन शाम को मौसम ने करवट ली। आधे घंटे तेज बारिश के बाद करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। नगर की सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह जलजमाव हो गया। मौसम विभाग के डॉ. एसएस तोमर ने बताया अभी गरज-चमक के साथ जोरदार होगी।

पिछले 8 दिनों में तापमान इस तरह रहाः 25 मई को अधिकतम 43, न्यूनतम 28 डिग्री, 26 मई को अधिकतम 43, न्यूनतम 27 डिग्री, 27 को अधिकतम 39, न्यूनतम 27, 28 मई को अधिकतम 41, न्यूनतम 28 डिग्री 29 को अधिकतम 40, न्यूनतम 29, 30 को अधिकतम 41, न्यूनतम 29 डिग्री, 31 मई को अधिकतम 40, न्यूनतम 28, 1 जून को अधिकतम 42, न्यूनतम 27 डिग्री रहा।