Dhaar News: जिले में 44.8 डिग्री तापमान होने से दोपहर में छाया सड़कों पर सन्नाटा
Dhaar News: शुक्रवार को जून के दूसरे सप्ताह का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दोपहर में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तीन साल में जून का सर्वाधिक तापमान है। गर्मी और उमस के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर लू जैसी स्थिति बनी रही और हवा भी नहीं चल रही थी। लोगों को राहत पाने के लिए घरों में कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष नौतपा में गर्मी कम थी, लेकिन दो दिन से मांडू में तापमान लगातार बढ़ रहा है।
बारिश न होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। सुबह और शाम को हवा का रुख बदलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवा और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। दिन में लोग चेहरा ढंककर ही बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय केवल जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर आ रहे हैं। हालत यह हो चुकी है कि 9 दिन से दिन के तापमान में रोज औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है।
सुबह व शाम को हवा का रुख बदलने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवा के बीच उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने तरबतर हो जा रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। दुकानदार अभिजीत तिवारी, तन्मय जायसवाल, सनी सेन आदि ने बताया कि इस बार बीच-बीच में बारिश होने से तापमान में गिरावट रही है।
जिससे गर्मी का सीजन देरीसे शुरू हो पाया है। हालांकि अभी उनकी बिक्री अच्छी चल रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि बारिश न होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बताया कि आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।