Movie prime

Dhaar News: धार जिले में 3 महीने पहले पाइपलाइन सुधारने के लिए गड्ढा खोदा गया था उसे अब तक नहीं भरा गया

 

Dhaar News: धार जिले के वार्ड 15 में नगर परिषद की लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है। 3 महीने पहले घर के आंगन में पीने की पाइप लाइन फूट गई थी तो उसको सुधारने के लिए नगर परिषद ने गड्ढा खोदा था। अब तक उसे भरा नहीं है। गड्डा 15 फीट गहरा है। यह घर के रास्ते में है। इससे रहवासियों को परेशानी हो रही है। रहवासी राजेश परमार और रियासत ने बताया कई बार परिषद के अधिकारी, पार्षद और कर्मचारियों को जानकारी दी गई। फिर भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गड्ढे के आसपास कीचड़ है। कुछ दिन पहले फिसलने से रहवासी जफर पिता अनवर गिर गए थे। उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था। पक्का पट्टा चढ़ाना पड़ा।

गड्डम पानी से भर जाता है। रमेश परमार को मोटर से दिन में 10 बार पानी निकालना पड़ता है। आसपास रहवासी क्षेत्र है। बच्चे खेलते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पार्षद चेनाबाई डावर ने बताया रहवासियों ने समस्या बताई थी। दो माह पहले नगर परिषद सीएमओ और अध्यक्ष को जानकारी दी थी। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर के अन्य हिस्सों में भी पेयजल लाइन सुधारने के लिए खोदे गए गड्डों को मिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इससे हादसे का डर रहता है। कई जगह 24 घंटे पानी सड़क पर बहता है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। ऐसे गड्ढे नगर में 50 से ज्यादा जगह हैं। इस मामले में सीएमओ लाल सिंह राठौड़ ने कहा कर्मचारियों से कहकर समस्या दिखवा लेता हूं।