Dhaar News: धार शहर में मिली 14135 नई संपत्ति , 7 दिन में होगा सत्यापन
Dhaar News: शहरी सुधार कार्यक्रम अंतर्गत द्वारा प्रदेश में नगर पालिका द्वारा (जीआईएस) भौगोलिक सूचना प्रणाली द्वारा मैपिंग करवाई गई। इसमें डेढ़ साल में हुए सर्वे में धार में कुल 14 हजार 135 नई संपत्ति मिली है। जो इंदौर संभाग में सबसे अधिक है। सर्वे होने से नपा की आय में वृद्धि होगी।
इसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपए के संपत्ति कर में बढ़ोतरी होगी। अब निजी कंपनी द्वारा एक सप्ताह के अंदर दावे आपत्ति की कार्रवाई करेगी। इसमें नई संपत्ति को लेकर नोटिस दिया जाएगा। जिसका जवाब 15 दिन के अंदर देना होगा। इसके बाद संपत्ति ऑनलाइन करने की कार्रवाई की जाएगी।
धार शहर एक लाख वाली आबादी वाला शहर है। यहां कई लोग ऐसे हैं जो संपत्ति कर जमा नहीं करते हैं। ऐसे में प्रतिवर्ष नपा का एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि बकाया चलती है। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो अपनी संपत्ति की जानकारी छिपाते हैं। इसमें नपा को आय का नुकसान होता है। इसी को देखते हुए दो साल पूर्व शहरी सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत निजी कंपनी द्वारा जीआईएस ईएस मैपिंग का काम शुरू हुआ था।
30 वार्डों में 26748 संपत्ति आई...
निजी कंपनी द्वारा 30 वाडों में जीआईएस सर्वे किया गया। इसमें शासकीय और निजी संपत्ति का सर्वे किया गया। 2022 तक शहर में 12 हजार 613 संपत्ति नपा के रिकॉर्ड में दर्ज थी। वहीं सर्वे के बाद संपत्ति का आंकड़ा 26 हजार 748 हो गया है। यानी की 14 हजार 134 संपत्ति शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने से नपा को कर में नुकसान हो रहा था। इसमें नई संपत्ति से करीब डेढ़ करोड़ रुपए कर वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।
15 दिन के अंदर होगा संशोधन
सर्वे की प्रक्रिया के आधार पर नपा द्वारा नई संपत्ति को लेकर संबंधित जमीन या प्लॉट धारकों को नोटिस देकर सत्यापन कराया जाएगा। इसमें नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर किसी प्रकार का संशोधन होने पर मौके पर निराकरण होगा। रिकॉर्ड में दर्ज होने पर टैक्स वसूली की जाएगी।