Movie prime

भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात, पंजाब-राजस्थान हाई अलर्ट पर, छुट्टियां रद, स्कूल बंद

War like situation between India and Pakistan, Punjab and Rajasthan on high alert, holidays cancelled, schools closed
 

पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भी भारत के ​खिलाफ अपनी चाल चल रहा है। बुधवार और वीरवार रात को पाकिस्तान ने देश के कई हिस्सों पर हमला कर दिया। इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। इस समय पंजाब, राजस्थान के साथ-साथ चंडीगढ़ भी हाई अलर्ट पर हैं। यहां पर सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं तथा स्कूल व कॉलेज बंद कर दिए हैं। इसके अलावा कई और राज्यों में पुलिस अ​धिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य अ​धिकारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कई राज्यों में स्कूलों को भी बंद कर दिया है। 


गुजरात में तटीय पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान के साथ लगते पंजाब के फिरोजपुर,  पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरन तारन में सभी स्कूल आगामी आदेशों तक बंद कर दिए हैं। इसके अलावा पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। हर जगह सेना ने अपना डेरा डाल लिया है। पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की सीमा पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर तक लगती है। इसलिए किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। इस समय जो हालात बन रहे हैं, उनको देखते हुए सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस भी पीछे नहीं हटेगी। वह दूसरी पं​क्ति में खड़ी है और अपनी देश के लिए कुछ भी करने को तैयार है। 


राजस्थान में भी स्कूल बंद
राजस्थान के भी कुछ जिलों की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल ने सभी पुलिस कर्मचारियों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान पुलिस सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी।