IPL 2025 में दिखाई नहीं देंगे ये विदेशी प्लेयर, वापस आने से किया इनकार
इंडिया पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 (IPL 2025)को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। अब इस मैच को 17 में से दोबारा शुरू किया जाएगा। मैच के लिए कई विदेशी प्लेयर भारत लौट रहे हैं वहीं कुछ ऐसे प्लेयर भी है जिन्होंने भारत आने से इनकार कर दिया है। तो आईए जानते हैं किन प्लेयर्स ने भारत आने से किया इनकार.....
गुजरात टाइटंस
शुभ्मन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस इस समय अंक तालिका में सबसे ऊपर है। सामने आई जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोटजी, रबाडा का भारत लौटना मुश्किल है। वहीं अन्य प्लेयर जैसे राशिद खान, रदरफोर्ड आदि भारत लौटने के लिए तैयार है।
कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आने वाला मैच बेहद मुश्किल है क्योंकि अगर यह मैच कोलकाता हार जाती है तो सेमी फाइनल पहुंचना टीम के लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा। कोलकाता के किसी भी विदेशी प्लेयर ने वापस लौटने से मना नहीं किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। टीम के कई खिलाड़ी भारत नहीं लौटेंगे। इन खिलाड़ियों में पैट कमिंस का भी नाम सामने आया है।
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स में ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी है और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने साफ शब्दों में कहा है कि जो क्रिकेटर भारत लौटना चाहते हैं हम उसका सपोर्ट करेंगे। यह टीम प्लेऑफ के दावेदार है लेकिन कई फ्लेयरों के भारत लौटने पर संदेह है। यानसेन और इंगलिस के भारत लौटने पर संदेह है क्योंकि वह WTC फाइनल टीम का हिस्सा है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
बेंगलुरु इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि इस टीम के क्रिकेटर जोशहेजलवूड का इंडिया वापस लौटना मुश्किल है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा है इसलिए उनके वापस लौटने पर संदेह जताया जा रहा है।
दिल्ली कैपिटल
दिल्ली कैपिटल के बचे हुए मैच टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन इस टीम के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का वापस लौटना मुश्किल है।

