Movie prime

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला,ऐसी औलादो को अपने प्रॉपर्टी से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

 

Supreme Court big decision : कई बार ऐसा होता है बच्चे माता-पिता की सेवा नहीं करना चाहते हैं लेकिन उनके प्रॉपर्टी में अपना हक जताना चाहते हैं। ऐसे बच्चों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है और सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो बच्चे अपने माता-पिता की सेवा नहीं करते उन्हें माता-पिता अपने प्रॉपर्टी से बेदखल कर सकते हैं।

 आप अगर माता-पिता का सेवा नहीं करते हैं तो अब माता-पिता की संपत्ति में आपको अधिकार नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन बच्चों को सीधी चेतावनी दी है जो माता-पिता की सेवा नहीं करते हैं और जबरदस्ती उनका प्रॉपर्टी हड़प लेते हैं।


 समाज में आजकल ऐसा चलन बन गया है कि बच्चे माता-पिता की सेवा नहीं करते और उनकी संपत्ति हड़प लेते हैं। इस गंभीर मुद्दे पर  सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई संतान अपने माता-पिता की ठीक से देखभाल नहीं करती तो उसे प्रॉपर्टी से हाथ धोना पड़ेगा। यानी अब संपत्ति तभी मिलेगा जब बच्चे माता-पिता की सेवा करेंगे।


 सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला


 सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि अगर मां-बाप बच्चों के नाम से प्रॉपर्टी ट्रांसफर कर दिए हैं और बच्चे उनकी सेवा नहीं करते तो माता-पिता अपनी संपत्ति दोबारा वापस ले सकते हैं। यह फैसला बुजुर्गों के पक्ष में लिया गया है।


 बुजुर्गों के लिए बना है नया कानून


 यह नया नियम ' वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण और कल्याण अधिनियम ' के अंतर्गत बनाया गया है। इस कानून के अनुसार बच्चों पर अपने माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी होती है। सिर्फ पैसों के लिए नहीं बल्कि भावनात्मक और शारीरिक रूप से बच्चे माता-पिता की सेवा करें। अगर कोई बच्चा अपनी जिम्मेदारी से भागता है तो माता-पिता को पूरा हक है कि वह उसे संपत्ति से कर सकते हैं।

 अब शर्तों के साथ बच्चों के नाम पर प्रॉपर्टी होगी ट्रांसफर


 अब माता-पिता चाहे तो शर्तो के साथ बच्चों के नाम पर प्रॉपर्टी ट्रांसफर कर सकते हैं। अगर बच्चा प्रॉपर्टी लेने के बाद सेवा करने से मुकर जाता है तो माता-पिता उसे अपनी प्रॉपर्टी वापस ले सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट केस नए फैसले ने माता-पिता को एक नई ताकत दी है।