Movie prime

रूस में आया तेज़ भूकंप, उठीं भारी सुनामी लहरें; जापान ने एहतियातन परमाणु रिएक्टर खाली कराया

 

Tsunami Alert: रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आज सुबह 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 19 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के बाद कामचटका में 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और एक किंडरगार्टन भी क्षतिग्रस्त हुआ।

Russ

कामचटका के एक शहर में बंदरगाह और मछली पकड़ने के ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने की अपील की है। इससे पहले जुलाई महीने में भी इस इलाके में कई बार भूकंप आ चुके हैं।

भूकंप के बाद जापान के पूर्वी तट पर करीब 1 फुट ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं। एहतियात के तौर पर फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली कराया गया है। वहां सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है। जापान के होक्काइडो में लोग छतों पर जाकर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं।

russia

इस बीच अमेरिका के हवाई राज्य में भी सुनामी का खतरा देखते हुए इमरजेंसी घोषित की गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से तटीय क्षेत्रों से दूर जाने और ऊंची जगहों पर शरण लेने की अपील की है। बिग आइलैंड पर एक क्रूज जहाज ने यात्रियों को वापस बुला लिया है।

कैलिफोर्निया, ओरेगन, वॉशिंगटन और अलास्का समेत अमेरिका के पश्चिमी तटीय राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां 10 से 36 घंटे तक लहरें आने की आशंका है। लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा गया है।

Earthquake

भारत के नागरिकों के लिए अमेरिका में भारतीय दूतावास ने भी अलर्ट जारी किया है और सावधानी बरतने की अपील की है।