Movie prime

UP News: यूपी में रिश्ते फिर हुए शर्मसार, दामाद-सास के बाद अब मां हुई अपनी बेटी के ससुर के साथ फरार

4 बच्चों की मां बेटी के ससुर के साथ हुई फरार 
 
UP News: अलीगढ़ में सास और दामाद की प्रेम कहानी की बाते अभी बंद ही नहीं हुई थी कि अब उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इस बार रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखते हुए 4 बच्चों की मां अपनी ही बेटी के ससुर के साथ भाग गई। यह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना बदायूं की है अपनी समधी के साथ भागने वाली महिला चार बच्चों की मां है और उसकी बेटी की शादी भी उसी घर में हुई थी जहां से वह महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ ही भाग गई है।
बेटी के ससुर से हुआ प्रेम-प्यार के चक्कर में भाग गई महिला
उत्तर प्रदेश की बदायूं में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना दातागंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां रहने वाली ममता नाम की महिला ने अपनी ही बेटी के ससुर शैलेंद्र से रिश्तों की हर सीमा पार कर दी। शैलेंद्र रोडवेज में ड्राइवर है और अकसर ममता के घर आना-जाना करता था। रिश्ते में वह ममता का समधी था लेकिन, दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ गईं कि आखिरकार 11 अप्रैल की रात ममता घर से गहने और नगदी लेकर फरार हो गई।
ममता पहले भी घर से भाग चुकी है तीन बार  
हम आपको बता दे ममता और शैलेंद्र के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग को लेकर महिला के पति को पहले ही पता था। इस घटना से पहले ममता ने तीन बार शैलेंद्र के साथ भागने की कोशिश की थी, पर कामयाब नहीं हो पाई थी। इस बार दोनों पहले से पूरी तैयारी में थे। ऑल्टो कार में सवार होकर देर रात भाग निकले। ममता के घर से भगाने के बाद पीछे छूटे चार छोटे-छोटे बच्चे और पति शर्मसार हैं।
ममता के बेटे ने ही खोल दी मां की पूरी सच्चाई
पाठकों को बता दें कि भागने से ठीक पहले एक बड़ा खुलासा तब हुआ जब ममता के बेटे ने उसे शैलेंद्र के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बेटे ने जब विरोध किया तो घर में जबरदस्त झगड़ा हुआ और आखिरकार ममता ने घर हमेशा के लिए छोड़ दिया।
पड़ोसियों को पहले ही जानकारी थी इनके अफेयर के बारे में 
पुलिस सूत्रों की मानें तो ममता और शैलेंद्र के संबंधों की जानकारी कई पड़ोसियों को पहले से थी। उन्होंने बताया कि ममता का पति महीने में सिर्फ एक-दो बार ही घर आता था। इसी दौरान ममता और शैलेंद्र के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रात 12 बजे शैलेंद्र को ममता के घर जाते और सुबह जल्दी निकलते देखा गया था। अब जब दोनों फरार हो गए हैं तो सब बातें सामने आ रही हैं।
पति ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस कर रही तलाश
ममता का पति ट्रक ड्राइवर है और इस समय बेहद सदमे में है। उसने दातागंज थाने में अपनी पत्नी और समधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
CO केके तिवारी ने बताया कि 17 अप्रैल को केस दर्ज हुआ है और पुलिस दोनों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर सबके सामने लाया जाएगा।