Raksha Bandhan 2025 : इस रक्षाबंधन अपने भाई के कलाई पर बांधे इन रंगों की राखी, मिलेगा शुभफल
Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन का त्योहार सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती है और भाई के लंबी उम्र की दुआ करती है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन के दिन कुछ विशिष्ट रंगों का राखी बांधना शुभ माना जाता है। ये रंग न केवल सौभाग्य लाते हैं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को भी मजबूत बनाते हैं। तो आईए जानते हैं कि इन रंगों की राखी बांधना माना जाता है शुभ...
रक्षाबंधन के दिन भाई के कलाई पर बांधे इन रंगों की राखी
पीला रंग: पीला रंग सुख, समृद्धि और खुशी का प्रतीक है। यह रंग भाई-बहन के रिश्ते में उजाला और खुशी लाता है।
हरा रंग: हरा रंग प्रकृति और जीवन का प्रतीक है। यह रंग भाई-बहन के रिश्ते में ताजगी और ऊर्जा लाता है।
लाल रंग: लाल रंग प्यार और स्नेह का प्रतीक है। यह रंग भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और एकता लाता है।
सोने का रंग: सोने का रंग धन और समृद्धि का प्रतीक है। यह रंग भाई-बहन के रिश्ते में सुख और समृद्धि लाता है।
शुभ रंगों का महत्व
इन रंगों का राखी बांधने से भाई-बहन के रिश्ते में शुभता और सुख-समृद्धि आती है। ये रंग न केवल सौभाग्य लाते हैं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को भी मजबूत बनाते हैं। रक्षाबंधन के दिन इन रंगों का राखी बांधना एक शुभ परंपरा है, जो भाई-बहन के प्यार और स्नेह को मजबूत बनाती है।
भाई को राखी बनते समय आपको ध्यान रखना है कि कभी भी अपने भाई के हाथों पर काले और सफेद रंग की राखी ना बांधे। इन रंगों को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी राखी बांधने से जीवन में परेशानी आती है।